आवास योजना के लाभुकों को दादी बाड़ी योजना से जोड़ें : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
आवास योजना के लाभुकों को दादी बाड़ी योजना से जोड़ें : बीडीओ

मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट प्रखंड सभागार कक्ष में बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, सहायक अभियंता तथा कनीय अभियंता उपस्थित थे. बीडीओ ने पूर्व बैठक में दिये गये निर्देशों की समीक्षा करते हुए उपस्थित सभी कर्मियों से बारी-बारी से संचालित योजनाओं की जानकारी ली. उन्होंने मनरेगा योजना से संबंधित कई आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता है. पशु शेड, आम बागवानी तथा दीदी बाड़ी योजना के कार्यों को निर्धारित प्रारूप के अनुसार जल्द पूरा किया जाये, ताकि लाभार्थियों को समय पर लाभ मिल सके. बीडीओ ने अबुआ आवास योजना को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि सरकार की गाइड लाइन व गोड्डा डीसी से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी पंचायतों में सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाया जायेगा. इसके लिए आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर भी चर्च किया. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को तैयारी पूर्ण करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कार्यक्रम का आयोजन पंचायत भवन परिसर में किया जाये, ताकि पंचायत के अंतर्गत आनेवाले सभी ग्रामीणों को योजनाओं का पूर्ण लाभ मिल सके. मौके पर बीपीओ संजीव कुमार सहायक अभियंता इरफान अंसारी, जेई अभिषेक कुमार, सौरव यादव, रोजगार सेवक विवेक कुमार, रामकृष्ण झा, मोनिका सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola