सुंदर नदी में छड़ लदा ट्रक पलटा, कोई हताहत नहीं

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

धनबाद से छड़ लोडकर महागामा की ओर जा रहा था ट्रक

विज्ञापन

पथरगामा थाना क्षेत्र के पथरगामा-महागामा मुख्य मार्ग के बीच स्थित सुंदर नदी में रविवार को छड़ लदा एक ट्रक पलट गया. इस दुर्घटना में ट्रक का सामने का शीशा चूर हो गया. इसके साथ ही ट्रक का दाहिना हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया. ट्रक का चालक भी इस दुर्घटना में घायल हो गया. घायल चालक का उपचार अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार जिस वक्त दुर्घटना हुई सुबह पांच बज रहे थे. ट्रक छड़ लोडकर धनबाद से आ रहा था, जो महागामा की ओर जा रहा था. इस दौरान अचानक पथरगामा के सुंदर नदी पुल पर ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में पलट गया. बताया जाता है कि ट्रक हाईवे के नये पुल होकर नहीं जाकर पुराना पुल होकर गुजर रहा था. इसी क्रम में अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी पलट गया. बता दें कि पुराना पुल से होकर अब कोई भारी वाहन नहीं जाता है. चालक इस बात से अंजान था. उसे रास्ते का समझ नहीं आया. वहीं यह भी बताया जाता है कि ट्रक चालक को झपकी भी आ गयी थी, जिससे ट्रक असंतुलित हो गया. घटना की सूचना पर पथरगामा पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola