सोलर जलमीनार खराब होने से पेयजल की बढ़ी किल्लत

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

कंचनपुर गांव के मुख्य मार्ग में लगा सोलर जलमीनार चार वर्ष से पड़ा है बेकार

विज्ञापन

मेहरमा प्रखंड के बलबड्डा पंचायत के कंचनपुर गांव के मुख्य मार्ग में लगा सोलर जलमीनार करीब चार वर्ष से खराब पड़ा है. यह सोलर जलमीनार 15 वें वित्त से करीब पांच वर्ष पूर्व करीब तीन लाख की लागत से बना था.सोलर जलमीनार बनने से सड़क के किनारे बसे ग्रामीणों को ही नहीं बल्कि आने जाने राहगीर भी इस जलमीनार से पानी पीकर अपनी प्यास बुझाते थे. जलमीनार लगने के कारण ग्रामीणों को स्वच्छ पानी मिल पा रहा था. जिससे ग्रामीणों में काफी खुशी थी. मगर कुछ ही महीनों बाद यह जलमीनार खराब जो जाने के कारण न सिर्फ ग्रामीणों को ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है बल्कि आने जाने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है . बताते चलें कि इस गांव में प्रत्येक वर्ष गर्मी के समय पेयजल के लिए काफी परेशानी होती है ।गांव में लगे चापानल भी सुख जाते हैं. चापानल सूखने के कारण ग्रामीणों को दुसरे के घर में लगा चापानल व पेयजल कूप ही उनका सहारा है. सोलर जलमीनार लगने के कारण ग्रामीणों में काफी खुशी थी की अब दुसरे के घर मे जाकर पानी के लिए नहीं जाना पड़ेगा मगर कुछ ही महीनों में जलमीनार खराब होने के कारण ग्रामीणों के चेहरे का मुस्कान छीन गया।अब ग्रामीणों के पेयजल मात्र डब्बे का पानी खरीदकर पीने के लिए रह गया. जिसे ग्रामीण महंगे दाम पर खरीदकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं. ग्रामीण पंकज दास, मुन्ना दास, सरयुग दास, मुकेश दास, मनोज पोद्दार,बौकू मंडल,छोटू मंडल ने वरीय पदाधिकारी से सोलर जलमीनार ठीक कराने की मांग की है .

कहती हैं मुखिया

सोलर जलमीनार को ठीक कराया गया था. मगर पानी का लेयर कम होने के कारण पुनः खराब हो गया. वरीय पदाधिकारी से ठीक कराने का निर्देश आने पर ठीक कराया जाएगा.

– खुशबू कुमारी, मुखिया बलबड्डा पंचायतB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola