धमड़ी एसआरटी कॉलेज में राष्ट्रीय सेमिनार की तैयारियां जोरों पर

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 19 May 2026 10:48 PM

विज्ञापन

22 और 23 मई को होगा सेमिनार, लैंगिक समानता पर होगी मुख्य चर्चा

विज्ञापन

मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के धमड़ी में स्थित एसआरटी कॉलेज में 22 और 23 मई 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सेमिनार की तैयारियां जोरों पर हैं. इस अवसर पर मंगलवार को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शंभू कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम की जानकारी दी. प्राचार्य डॉ. शंभू कुमार सिंह ने बताया कि इस सेमिनार में मुख्य प्रवक्ता के रूप में डीन, सोशल साइंस डिपार्टमेंट ऑफ सोशियोलॉजी, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के जयकांत तिवारी; हेड, डिपार्टमेंट ऑफ सोशियोलॉजी, महात्मा गांधी केंद्रीय विद्यापीठ, वाराणसी के प्रोफेसर ब्रजेश कुमार सिंह; हेड, डिपार्टमेंट ऑफ सोशियोलॉजी, बीएन मंडल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर राणा सुनील कुमार सिंह और एसोसिएट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ सोशियोलॉजी, भागलपुर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर भागलपुर होंगे. साथ ही आमंत्रित प्रवक्ता के रूप में सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के डॉ. अच्युत चेतन, डॉ. सुजीत कुमार सोरेन, डॉ. अजय राज खलखो और प्रोफेसर अंजुला मुर्मू उपस्थित रहेंगी. प्राचार्य ने बताया कि सेमिनार का मुख्य विषय संथाल परगना में लैंगिक समानता, चुनौतियां और बदलाव के मार्ग पर केंद्रित रहेगा. मौके पर कार्यक्रम के संयोजक प्रो. निमाय चंद्र दास, सह संयोजक प्रो. महेश्वर राम इंदवार, डॉ. अभय दुबे, डॉ. अजयकांत, प्रो. नीरज कुमार तथा आयोजक समिति के सदस्य डॉ. देवानंद दास, प्रो. नंदलाल पासवान, डॉ. बिपीन कुमार और प्रो. जय शंकर तिवारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola