गरीबों की पीड़ा को भली-भांति समझते हैं नरेंद्र मोदी : आदित्य साहू

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 24 May 2026 11:41 PM

विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के दूसरे दिन का सत्र सम्पन्न

विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के दूसरे दिन के सत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय का कारगिल चौक पर संथाली नृत्य के साथ स्वागत किया गया और उन्हें भाजपा जिला कार्यालय तक लाया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया. सत्र के प्रारंभ में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने केंद्र की मोदी सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति स्वयं गरीबी से उठकर देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचा हो, वह गरीबों की पीड़ा को भली-भांति समझ सकता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि जब तक देश के गरीबों का समुचित विकास नहीं होगा, तब तक देश का विकास संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार की चिंता गरीबों के आवास, बिजली, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं भोजन जैसी बुनियादी आवश्यकताओं को लेकर है. साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को भूखा न रहना पड़े, इसके लिए अनेक योजनाएं चलायी जा रही हैं. महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया गया है.

विचार आधारित संगठन है भाजपा : बालमुकुंद सहाय

प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने संगठन के वैचारिक अधिष्ठान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा एक विचार आधारित कार्यकर्ता-आधारित पार्टी है. उन्होंने कहा कि राजनीति में विचार और सिद्धांत के आधार पर संगठन को आगे बढ़ाना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि वेद, पुराण तथा भारतीय ऋषि-मुनियों के विचारों से प्रेरित होकर भाजपा की विचारधारा का निर्माण हुआ है. भाजपा प्रकृति को भी अपने अंग के रूप में देखती है. इस अवसर पर राजमहल के पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत ओझा ने देश के समक्ष चुनौतियों एवं उनके समाधान के प्रयासों पर प्रकाश डाला. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पाकुड़ के पूर्व जिला अध्यक्ष अनुग्रहित साह ने संगठन की कार्यपद्धति पर विचार रखे. वहीं प्रमोद कुमार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह के रूप में विचार परिवार की अवधारणा को विस्तार से समझाया. प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत ओझा ने किया. इसके बाद क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका संचालन रोहित वर्मा ने किया. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती, वरीय भाजपा नेता रविंद्र महतो, राजेश झा, नितेश कुमार सिंह, बद्री भगत, संजीव कुमार टेकरीवाल, गजाधर सिंह, शिवेश वर्मा, बबलू सिंह, राजेश कुमार भगत, डब्ल्यू भगत, विमल साह, चक्रधर यादव, दिलीप कुमार सिंह, सुमन सौक्रभ, सूरज सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola