आंगनबाड़ी केंद्र के पास सूखा पीपल पेड़ बना खतरा

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

-बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा पर मंडरा रहा संकट

विज्ञापन

पथरगामा प्रखंड के पड़ूवा पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र पुरानी टोला-दो के समीप एक सूखा पीपल का पेड़ ग्रामीणों और बच्चों के लिए खतरे का कारण बना हुआ है. स्थानीय लोगों के अनुसार यह पीपल का पेड़ पिछले कई महीनों से सूखा हुआ है. आंगनबाड़ी केंद्र में आने-जाने वाले बच्चे इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है ग्रामीणों और अभिभावकों को विशेष रूप से आंधी-तूफान के दौरान पेड़ गिरने का डर सताता रहता है. सूखा होने के कारण इसके अचानक टूटकर गिरने की संभावना अधिक बनी हुई है. ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को कई बार सूचित किया गया, लेकिन अब तक पेड़ हटाने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गयी है. ग्रामीण नागेश्वर यादव, परमानंद यादव सहित अन्य लोगों ने आशंका जतायी है कि यदि समय रहते पेड़ को नहीं हटाया गया, तो किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola