सुरक्षित बचपन को लेकर थाना परिसर में आयोजित हुई कार्यशाला

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बच्चों के संरक्षण में समाज के सभी वर्ग के लोगों की भूमिका आवश्यक

विज्ञापन

बोआरीजोर थाना परिसर में साथी संस्था की ओर से सुरक्षित बचपन को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन थाना प्रभारी ध्रुव कुमार, समन्वयक अमर कुमार, मुखिया मनोज मरांडी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर समन्वयक ने बताया कि बाल संरक्षण के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा. मानव तस्करी बाल शोषण यौन शोषण अत्यंत गंभीर अपराध है. थाना में आवेदन आने पर अभियुक्त के ऊपर कठोर करवाई होनी चाहिए. समझौता के आधार पर कठोर सजा में कटौती नहीं की जानी चाहिए. थाना प्रभारी ने कहा कि बच्चों के संरक्षण को लेकर समाज के सभी वर्ग के ग्रामीणों को आगे आकर कार्य करना चाहिए. सभी की मदद से इस अपराध को रोका जा सकता है. पुलिस इस तरह के अभियुक्त के ऊपर कठोर करवाई अवश्य करेगी. मुखिया ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ उनके अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में भी बताना चाहिए. समाज को शिक्षित होना अति आवश्यक है. मंच का संचालन स्टेनिस लाउस मुर्मू ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola