चैती दुर्गा सांस्कृतिक संध्या में बच्चों ने किया खूब मनोरंजन

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पूजा समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया दीप प्रज्वलन

विज्ञापन

गोड्डा शहर के गुलजारबाग स्थित चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर पांच दिवसीय सांस्कृतिक समारोह के तहत स्थानीय विभिन्न डांस एकेडमी के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि पूर्व नगर अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, रणधीर जायसवाल व पूजा समिति के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया. इस दौरान बच्चों ने करीब दो घंटे के कार्यक्रम में विभिन्न कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर समां बांध दिया. कलाकार कुमार विकास चंद्रा एवं मो. इस्लाम के गायन के अलावा खुशी कुमारी के नृत्य ने भी खूब समा बांधा. समिति सचिव अमृत पांडेय, मीडिया प्रभारी राजेश भगत, कला एवं संस्कृति संयोजक सुरजीत झा, शशि आनंद, शशिधर पांडेय एवं पांडेय मुरलीधर, अध्यक्ष दिलीप साह, कोषाध्यक्ष अशोक साह, उपाध्यक्ष सुनील यादव, सीताराम राउत, राजेश साह, बिनोद साह, आरती सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola