छात्रों ने कैंडल मार्च निकाल कर किया पहलगाम हमले का विरोध

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

घटना को लेकर एक स्वर से की कड़ी निंदा

विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले व पाकिस्तान के आतंकियों को पोषण और संरक्षण करने के विरोध में पथरगामा के सत्येंद्र आइटीआइ कॉलेज के छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन किया. छात्रों ने आतंकी हमले में मारे गये निर्दोष नागरिकों के आत्मा की शांति के लिए देर संध्या कैंडल मार्च निकाला. इस घटना से नाराज छात्रों में घटना को लेकर एक स्वर से कड़ी निंदा की और साथ ही मारे गये हिन्दुओं के प्रति संवेदना प्रकट की. छात्रों का कहना था कि पाकिस्तान आतंक को पोषित और संरक्षित करना बंद करे. छात्रों ने सरकार से पाकिस्तान व आतंक के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई किये जाने की मांग की. कैंडल मार्च के मौके पर राज पांडेय, राहुल पांडेय ,सौरभ रमानी, गौरव रमानी, मोतीराम हांसदा, शुभम पांडेय, पप्पू कुमार, अजय तूरी समेत दर्जनों युवा शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola