ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, जिले भर में 500 से अधिक पुलिस फोर्स की तैनाती

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

आज निकलेगा विसर्जन जुलूस, संवेदनशील स्थानों पर की गयी बैरिकेडिंग

विज्ञापन

शहर में आज विसर्जन जुलूस यात्रा दिन के 2-3 बजे निकाली जाएगी. इसको लेकर जिले भर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गयी है. विसर्जन जुलूस को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता तैयारी की गयी है. शहर में हटिया परिसर से विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा, जो शहर के विभिन्न कोने में ले जाएगा. विसर्जन जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ की संख्या रहती है. कई अखाड़े लाठी व भांजा भांजते हैं. ऐसे में पुलिस की तैनाती व लगातार निगरानी की आवश्यकता है. इसको लेकर जिलेभर में तकरीबन 159 स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है. साथ ही संवेदनशील स्थानों को चिह्नित किया गया है, वहां भी तैनाती की गयी है. अकेले गोड्डा शहर में कुल एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात किये गये हैं. शहर को विभिन्न जोन में बांटा गया है. असनबनी रोड पर बैरिकेडिंग की गयी है. वहां पुलिस फोर्स व दंडाधिकारी तैनात किये गये हैं. जिला मुख्यालय में एसडीओ, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ आदि सुरक्षा को लेकर लगातार गश्ती करेंगे.

आज शराब बंदी, दमकल व वाटर कैनन वाहन का होगा प्रयोग

डीसी द्वारा विसर्जन जुलूस को लेकर जिले में शराब बंदी की गयी है. शहर के पुराने समाहरणालय परिसर में दमकल व वाटर कैनन वाहन का ठहराव किया गया है, ताकी किसी विषम परिस्थिति में प्रयोग में लाया जा सके. विसर्जन जुलूस निकालने के दौरान शहर में लाइट भी काट दिया जाएगा. देर रात मूर्ति विसर्जन किया जाएगा.

पुलिस फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को कर रही है सतर्क

पुलिस उपाधीक्षक जेपीएन चौधरी के नेतृत्व में सीओ ऋषिराज, इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक, थाना प्रभारी आनंद कुमार साहा, एसआइ जोगेश कुमार, विकास कुमार गुप्ता, राजेश रंजन सहित कई पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola