प्रतिमा का धूमधाम से किया गया विसर्जन

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

प्रतिमा को कंधे पर उठाकर महुवारा तालाब में किया विसर्जित

विज्ञापन

चैत्र नवरात्रि के विजयदशमी पर महागामा के महुवारा दुर्गा मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का श्रद्धालुओं ने धूमधाम से विसर्जन किया. मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना और मेला देखने के लिए जुटे रहे. शाम को, पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ, श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा को कंधे पर उठाकर महुवारा तालाब में विसर्जित किया. विसर्जन के बाद, श्रद्धालुओं ने मंदिर में जाकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया. देर शाम तक मंदिर परिसर में लगे मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही. विजयादशमी के कारण महागामा क्षेत्र का माहौल भक्तिमय रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola