डीएवी के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सीएमडी का किया स्वागत

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

संगीत, नृत्य और अभिनय के माध्यम से उपस्थित अतिथियों का मोहा मन

विज्ञापन

ऊर्जानगर ऑफिसर्स क्लब में इसीएल सीएमडी सतीश झा के आगमन के अवसर पर डीएवी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में कक्षा द्वितीय से लेकर नौवीं तक के विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य और अभिनय के माध्यम से उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया. कार्यक्रम का कुशल निर्देशन विद्यालय की शिक्षिकाओं लिली कुसुम, वंदना चटर्जी, एसएस मुर्म, रणजीता तिवारी, नेहा कुमारी और स्मृति गुप्ता ने किया. कुमकुम, खुशी, प्रतिभा, सौम्या, आयुष और परिधि जैसे विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस अवसर पर राजमहल परियोजना के प्रभारी महाप्रबंधक एएन नायक, सतीश मुरारी और एसके अंबष्ठ सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे. मुख्य अतिथि सीएमडी सतीश झा ने विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुति की प्रशंसा की और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए 51 हजार रुपये की राशि देकर पुरस्कृत किया. विद्यालय के प्राचार्य एसके श्रीवास्तव ने प्रतिभागी विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शन में लगे शिक्षकों की सराहना की. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारते हैं, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाते है. यह आयोजन शिक्षा और कला के समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और क्षमता का अद्भुत प्रदर्शन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola