कुर्मी समाज के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक मदद करेगा महासंघ

Updated:
विज्ञापन
कुर्मी समाज के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक मदद करेगा महासंघ

कुर्मी कल्याण महासंघ की राम सुंदर राम उच्च विद्यालय में बैठक हुई, जिसमें महागामा विधानसभा क्षेत्र में संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि हर गांव में संगठन को मजबूत किया जाएगा और समाज के शिक्षा, बीमारी तथा आर्थिक संकट में सहयोग किया जाएगा। तीनों प्रखंडों में विस्तार का लक्ष्य रखा गया। अगली बैठक सात जून को महुआरा में होगी। बैठक में कई पदाधिकारी और सदस्य शामिल थे। कुर्मी समाज को संगठित करने और उसकी समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया गया।

विज्ञापन

कुर्मी कल्याण महासंघ की बैठक में लिये गये कई निर्णय प्रतिनिधि, मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के राम सुंदर राम उच्च विद्यालय में कुर्मी कल्याण महासंघ की बैठक आयोजित हुई. अध्यक्षता शिव कुमार मंडल ने की. बैठक में महागामा विधानसभा क्षेत्र में संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई. निर्णय लिया गया कि हर गांव में जाकर संगठन को मजबूत किया जाएगा. उपस्थित लोगों ने कहा कि कुर्मी समाज की बड़ी जनसंख्या होने के बावजूद यह समाज संगठित नहीं हो पाया है. बैठक में तय हुआ कि समाज के किसी भी व्यक्ति को शिक्षा, बीमारी या आर्थिक संकट में संगठन मदद करेगा. यदि कोई बच्चा पढ़ाई में दिक्कत झेल रहा है तो संगठन सहयोग करेगा. बीमार या असमर्थ व्यक्ति के इलाज और निधन की स्थिति में भी संघ मदद करेगा. तीनों प्रखंडों में संगठन का विस्तार किया जाएगा. अगली बैठक सात जून को ठाकुरगंगटी के महुआरा में होगी. बैठक में शैलेन्द्र सुमन, शीतल सिन्हा, अरुण कुमार राम, दीपक सिंह देव, हरिकिशोर महतो, अशोक महतो, जयकिशोर महतो, अभिषेक कुमार मंडल, नयन कुमार, निर्भय सिंह, गणेश कुमार मंडल, बिनोद बिहारी महतो, राजेश कुमार महतो, राजेश सिंह, मुकुंद कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola