पत्नी के साथ विवाद में पति ने खाया कीटनाशक

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

आनन फानन में उपचार के लिए पथरगामा ले गये परिजन

विज्ञापन

पथरगामा थाना क्षेत्र के मांछीटांड़ गांव में पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद में पति पिंटू यादव ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया. इसकी जानकारी जैसे ही परिजन को मिली आनन फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा ले गये. चिकित्सा प्रभारी डॉ मोहन पासवान ने प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर चिकित्सा के लिए पिंटू को सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया. बताया गया कि पति की किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद ही उसने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया.

तनाव में युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ

वहीं दूसरी घटना में लखनपहाड़ी गांव में युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद युवक को प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया गया कि युवक किसी बात को लेकर तनाव में था और विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. युवक लखनपहाड़ी गांव सुमित कुमार साह बताया जाता है. जानकारी के अनुसार सुमित के पिता जयकांत साह को जानकारी मिलते ही आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा ले गये, जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ मोहन पासवान ने युवक का प्राथमिक उपचार किया. वहीं चिकित्सक ने बेहतर चिकित्सा के लिए युवक को सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola