पांच दिनों में ही ढह गया ईदगाह का गार्डवाल

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

घटिया निर्माण के कारण पूरा दीवार गिर गया

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड के बाबूपुर पंचायत के डुमरिया गांव मे विधायक फंड से ईदगाह में गॉडवाल निर्माण किया गया था. लेकिन महज पांच दिनों में ही नवनिर्मित दीवार ढह गया. मालूम हो कि घटिया सामग्री से निर्माण करने के कारण दीवार गिर गया. ग्रामीण जाकिर अंसारी ने बताया कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए विधायक फंड से निर्माण हो रहा था. लेकिन घटिया निर्माण के कारण पूरा दीवार गिर गया है. ग्रामीणों ने संवेदक के ऊपर कार्रवाई की मांग की है. जूनियर इंजीनियर सत्यनारायण यादव ने बताया कि संवेदक को किसी भी राशि का भुगतान नहीं हुआ है. दोबारा दीवार बनाने का आदेश संवेदक को दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola