इसीएल के प्राइवेट चालक के आकस्मिक निधन पर शोक की लहर

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

कई दिनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहा था चालक

विज्ञापन

राजमहल कोल परियोजना के एरिया कर्यालय में छोटे वाहन चालक संघ की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी. चालक संघ के अध्यक्ष सलामत अंसारी ने बताया कि छोटे वाहन चालक प्रेम हेंब्रम गोविंदपुर निवासी का आकस्मिक निधन हो गया है. मृतक परियोजना में प्राइवेट रूप से छोटा वाहन चलाता था. वह कई दिनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहा था. आकस्मिक निधन होने से चालक संघ को काफी नुकसान हुआ है. यूनियन के नेता रामजी साह, डॉ राधेश्याम चौधरी, बाबूलाल किस्कू ,राम सुंदर महतो, शंकर गुप्ता ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि चालक अत्यंत गरीब परिवार से था. लीवर की बीमारी से जूझ रहा था. उन्होंने कहा कि मृतक को हर संभव मदद दिया जाएगा एवं मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान मृतक के आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें एवं परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola