तालझारी में बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक घायल

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 01 Nov 2025 11:31 PM

विज्ञापन

घटना के बाद चालक फरार, ग्रामीणों ने मदद कर घायल को पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के तालझारी गांव के समीप शनिवार की सुबह दो बाइक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गयी, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, केंदुआ गांव निवासी 25 वर्षीय सुभाष मरांडी, पिता बेटका मरांडी, हंसडीहा, अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात बाइक चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद दूसरा बाइक चालक अपने वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया. घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत मदद करते हुए निजी वाहन की व्यवस्था की और घायल सुभाष को गोड्डा सदर अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल उनका अस्पताल में उपचार जारी है. स्थानीय लोग सड़क पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola