उदीयमान भास्कर को व्रतियों ने अर्घ्य, चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

व्रतियाें ने सिंदूर लगाकर की अहिवात होने की कामना

विज्ञापन

गोड्डा जिले में भी उदीयमान भगवान भास्कर को व्रतियों ने अर्घ्य देकर चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न किया. इस दौरान विभिन्न स्थानों के तालाब व नदियों में व्रतियों ने जल में खड़े रहकर अर्घ्य दिया और पूजा-अर्चना की. शहर के विभिन्न तालाबों में व्रतियों ने अर्घ्य दिया. मूलर्स टैंक, लोहिया नगर तालाब, शिवगंगा तालाब गोड्डा के अलावा कझिया नदी के किनारे व्रतियों ने अर्घ्य दिया. इस दौरान व्रतियाें ने सिंदूर लगाकर अहिवात होने की कामना की. जानकारी के अनुसार अहले सुबह व्रतियों के साथ आम श्रद्धालु छठ घाट की ओर रवाना हो गये. सिर पर डाला के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने जलार्पण किये जाने के बाद व्रतियों से आशीर्वाद लिया. इस क्रम में व्रतियों द्वारा प्रसाद का वितरण भी किया गया. पथरगामा प्रतिनिधि के अनुसार, शुक्रवार की सुबह उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ ही चैती छठ पर्व संपन्न हो गया. चिहारो पहाड़ स्थित ऐतिहासिक बाबाजी पोखर में छठ व्रतियों ने उपवास में रहकर विधि-विधान पूर्वक अर्घ्य दिया. छठ घाट पर महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सौभाग्यवती का आशीर्वाद दिया.

छठव्रतियों ने 36 घंटे के निर्जला व्रत का किया पारण

उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चैती छठ पूजा का समापन हो गया. इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ महागामा के लक्ष्मण बांध, बसुवा पोखर, ऊर्जा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के छठ घाटों पर अर्घ्य देने के लिए जुटी रही. उदीयमान सूर्य को गंगाजल व दूध से अर्घ्य देने के बाद छठव्रतियों ने 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया. छठ घाटों पर अर्घ्य देने के बाद छठ व्रतियों ने ठेकुआ, फल और अन्य प्रसाद का वितरण लोगों के बीच किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola