रमला संताली गांव में गिरा सामुदायिक भवन, दबकर किशोर की मौत

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

दो की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए भेजा गया रांची

विज्ञापन

गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रमला संताली गांव में शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया है. गांव में बना सरकारी सामुदायिक भवन भरभरा कर गिर गया, जिसके नीचे दबने से 14 साल के किशोर की मौत हो गयी. मृतक का नाम अमीन मुर्मू है. वहीं दो की हालत गंभीर है, जिसमें एक नाबालिग व युवक शामिल है. घायल होने वाले बालक का नाम मार्शल बेसरा और युवक का श्री सोरेन है. मार्शल बेसरा का पैर टूट गया है, जबकि जीतन मुर्मू भी गंभीर रूप से घायल हो गया है. दोनों को बेहतर उपचार के लिए रांची रेफर कर दिया गया है.

बारिश से बचने के लिए भवन में खेल रहा था किशोर

जानकारी के अनुसार घायल मार्शल बेसरा व मृतक अमीन मुुूर्म बारिश से बचने के लिए भवन के नीचे खेल रहा था. वहीं घायल श्री सोरेन खड़ा होकर देख रहा था. तभी सामुदायिक भवन का छत भरभरा कर गिर गया. इसके बाद हादसा घटित हुआ. तीनों को बड़ी मुश्किल से मलबे के नीचे से निकाला गया और 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सक ने देखते ही एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया. घायलों की हालत अभी स्थिर बनी हुई है. घायलों को काफी चोट आयी है.

मंत्री के पुत्र ने सदर अस्पताल आकर ली जानकारी

जानकारी मिलने के बाद श्रम मंत्री संजय यादव के पुत्र रजनीश यादव सीधे सदर अस्पताल पहुंचे. सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली. चिकित्सक को बेहतर तरीके से उपचार करने को कहा. साथ ही पीड़ित पक्ष को सरकारी मुआवजा दिये जाने का आश्वासन भी दिया.

कई सरकारी शेड जर्जर हालत में, सर्वे कर गिराये जाने की जरूरत

जिले में कई सरकारी शेड जर्जर हालत में है, जिसको वर्षाें पहले निर्माण कराया गया था. गांव में कई ऐसे सामुदायिक भवन का निर्माण वर्षों पहले किया गया है, जिसकी हालत अभी जर्जर हो गयी है. भवन कभी भी गिर सकता है. गांव में ऐसे जर्जर भवनों के नीचे या तो लोग सोते-बैठते हैं या फिर पशुओं को बांधते हैं. ऐसे में जरूरत है कि इस प्रकार के भवनों का गांव-गांव सर्वे कराकर सरकारी प्रयास कर ढहा दिया जाये, ताकी रमला संताली की घटना की पुनरावृति नहीं हो सके. इसका कारण कि इन भवनों को ठेकेदारी के उद्देश्य से जैसे-तैसे बना दिया गया. इसमें गुणवत्ता आदि का ख्याल नहीं रखा गया है. इसलिए यह समय से पहले ही जर्जर हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola