अपहरण कांड में बड़ी सफलता, वांछित आरोपी गिरफ्तार

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 02 Nov 2025 10:50 PM

विज्ञापन

बिहार के बांका जिले से जुड़ा है गिरफ्तार युवक

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट पुलिस ने नाबालिग के अपहरण से जुड़े एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने इस मामले में वांछित नामजद अभियुक्त नीरज कुमार उर्फ मंगल हाड़ी, पिता मदन हाड़ी, निवासी ग्राम असना, थाना जयपुर, जिला बांका (बिहार) को गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि अभियुक्त पर नाबालिग के अपहरण और गलत कार्य करने का गंभीर आरोप है. इस संबंध में पोड़ैयाहाट थाना कांड संख्या 139/25, दिनांक 02 नवम्बर 2025, धारा 87/96 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाते हुए ग्राम रतनपुर, थाना पोड़ैयाहाट, जिला गोड्डा से अभियुक्त को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना लाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन