तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बछड़े की मौत, महिला भी जख्मी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Sep 2024 11:18 PM
साइकिल सवार को बचाने के क्रम में हुआ हादसा
हनवारा थाना अंतर्गत दहिया गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. महिला का उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है. वहीं इसमें एक बछड़े की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घायल महिला के परिजनों ने बताया कि ट्रैक्टर तेज गति से जा रहा था. इसी दौरान अचानक सामने एक साइकिल सवार आ गया. साइकिल सवार को बचाने के क्रम में चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित होकर बीबी अफ़रोज़ा के घर में वाहन घुस गया. इस दौरान गाड़ी दरवाजे पर बंधे बछड़े को चपेट में ले लिया, जिसमें उसकी मौत हो गयी. वहीं अफ़रोज़ा घर का कचरा बाहर फेंक कर घर के अंदर जा रही थी. इसमें वह भी गाड़ी की चपेट में आ गयी और गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. महिला के पैर में मोच आयी है. ट्रैक्टर चालक घटना को अंजाम देकर भागने में सफल रहा. मामले की जानकारी हनवारा पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










