पोड़ैयाहाट में हाइवा से टक्कर में कार चालक की मौत

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

हंसडीहा-पोडै़याहाट मुख्य मार्ग पर बुधवार की देर रात हुई थी दुर्घटना

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के हंसडीहा–पोड़ैयाहाट मुख्य मार्ग पर स्थित आईटीआई के समीप बीते बुधवार की रात लगभग दो बजे एनएच-133 पर हाईवा (WB 57 D 5857) और कार ( JH 15 A 7659) के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पोड़ैयाहाट में भर्ती कराया. वहां मौजूद डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान महगामा के मोहनपुर थाना क्षेत्र स्थित खदारामाल निवासी 28 वर्षीय खेमन कुमार के रूप में हुई है. इसके बाद पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी. सूचना मिलते ही मृतक के परिजन गुरुवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गये. पुलिस ने परिजनों से इस मामले में आवेदन देने को कहा. परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक अपने दोस्त को जमुई छोड़ने गया था और वहां से लौटते समय यह हादसा हो गया. चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पोड़ैयाहाट से सदर अस्पताल लाया गया, जहां से परिजन शव को मोहनपुर ले गये. बेटे की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola