राज्यकर्मियों ने मांगों के समर्थन में निकाली रैली

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बीडीओ को शिक्षक प्रतिनिधियों ने सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन

झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड इंप्लाइज फेडरेशन (झारोटेफ) के बैनर तले बुधवार को ध्यानाकर्षण रैली पथरगामा में निकाली गयी. प्रखंड अध्यक्ष नचिकेता कुमार की अगुआई में 11 सूत्री मांगों को लेकर निकली रैली एनजी प्लस टू उच्च विद्यालय पथरगामा से निकलकर प्रखंड विकास कार्यालय पथरगामा पहुंची. इस दौरान रैली में शामिल शिक्षक मांगों के समर्थन में नारे लगाते चल रहे थे. रैली समाप्ति के पश्चात प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में पथरगामा बीडीओ नितेश कुमार गौतम को झारखंड सरकार के मुख्य सचिव व मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया. बीडीओ को सौंपे गये ज्ञापन में राज्यकर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष करने, अन्य राज्यकर्मियों की भांति शिक्षक संवर्ग को भी एमएसीपी का लाभ, केंद्रीय कर्मियों की भांति राज्यकर्मियों को भी शिशु शिक्षण भत्ता का लाभ दिए जाने समेत 11 सूत्री मांगें शामिल हैं.इस मौके पर झारोटेफ के जिला सचिव सुभाष यादव, कोषाध्यक्ष विद्यानंद प्रसाद, झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव आशुतोष पांडेय, प्लस टू शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष सत्यदेव, सहायक अध्यापक संघ के प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र महतो, प्रखंड सचिव राजेश कुमार, चिकित्सा संवर्ग के चंद्रशेखर चौधरी, जनसेवक संवर्ग के राजीव कुमार, मुकेश कुमार, गुड़िया कुमारी, झारोटेफ के अधिकारी सुनीता हेंब्रम, मिली कुमारी, चंदा कुमारी, अनुरंजन, मनोज मंडल, अब्दुल हसीब, अनिल यादव, शशि, युगल, खगेंद्र, बसंत समेत सैकड़ो की संख्या में प्रखंड अंतर्गत राज्यकर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola