शांति : निर्धारित मार्ग से ही शांतिपूर्वक निकालें विसर्जन जुलूस : थाना प्रभारी

Updated at : 20 Sep 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
शांति : निर्धारित मार्ग से ही शांतिपूर्वक निकालें विसर्जन जुलूस : थाना प्रभारी

दुर्गापूजा को लेकर शनिवार को हनवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हनवारा दुर्गापूजा को लेकर शनिवार को हनवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता थाना प्रभारी राजन कुमार राम ने की. इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, विभिन्न धर्मों के गणमान्य नागरिक, ग्रामीण और पूजा समितियों के सदस्य मौजूद थे. बैठक में थाना क्षेत्र में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा मनाने पर व्यापक चर्चा हुई. थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और पूजा पंडालों में साफ-सफाई, बिजली की उचित व्यवस्था, अग्निशमन यंत्र की उपलब्धता और सीसीटीवी कैमरे लगाने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. विसर्जन जुलूस के दौरान निर्धारित मार्ग का पालन, उच्च ध्वनि पर रोक और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया गया. जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पूजा के समय अतिरिक्त सुरक्षा बल की मांग की. थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस बल हर चौक-चौराहे पर तैनात रहेगा और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी समुदाय आपसी सहयोग बनाए रखेंगे ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो. मौके पर जिप प्रतिनिधि अब्दुल मन्नान, गाढ़ी पंचायत मुखिया गणी अख्तर, हनवारा पंचायत प्रतिनिधि बद्री साह, समाजसेवी साइन आलम, रफीक आलम और केसरी यादव उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola