जागरुकता शिविर में छात्रों को मिली रोड शेफ्टी की जानकारी

Updated:
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को सामाजिक बुराइयों, कानूनी अधिकारों और सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोड्डा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जमनी पहाड़पुर स्थित उच्च विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच विशेष जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. इसके माध्यम से पुलिस अधिकारियों ने स्कूली बच्चों को सामाजिक बुराइयों, कानूनी अधिकारों और सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया. थाना प्रभारी आनंद कुमार साहा ने बच्चों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलायी. उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट या बिना लाइसेंस के वाहन चलाना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकता है. इसके साथ ही बच्चों को शरीर की सुरक्षा और शारीरिक मर्यादा के बारे में भी जानकारी दी गयी. उन्हें बताया गया कि असुरक्षित स्पर्श की स्थिति में बिना डरे अपने अभिभावकों या शिक्षकों को इसकी जानकारी दें. इसके अलावा किशोरियों और बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया. पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण देने वाले पोक्सो कानून की धाराओं और सजा के प्रावधानों को सरल भाषा में समझाया. छात्रों को प्रेरित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस उनकी मित्र है और किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. इस दौरान छात्राओं ने अपनी शंकाओं से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका पुलिस पदाधिकारियों ने विस्तार से जवाब दिया. मौके पर प्रधानाध्यापक सहित विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola