स्वच्छ भारत हरित भारत के निर्माण को लेकर स्वच्छता बनाना सबकी जिम्मेदारी : एएन नायक

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 29 Oct 2025 11:35 PM

विज्ञापन

राजमहल कोल परियोजना में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने नुक्कड़ नाटक का आयोजन

विज्ञापन

राजमहल कोल परियोजना के ऊर्जानगर शॉपिंग परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर ग्रामीणों को स्वच्छता और साफ-सफाई के महत्व के बारे में जागरूक किया गया. परियोजना के क्षेत्रीय महाप्रबंधक एएन नायक ने बताया कि राजमहल क्षेत्र में चल रहे विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत परियोजना के विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीण अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाते हैं, तो हमारा देश भी स्वच्छ बनेगा. स्वच्छ भारत और हरित भारत के निर्माण में हर नागरिक की जिम्मेदारी है. यह नुक्कड़ नाटक एक प्रसिद्ध नाट्य मंडली द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसमें नाटक मंडली के एक सदस्य ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का रूप धारण कर स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम में क्षेत्र के दुकानदारों और स्थानीय सैकड़ों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और स्वच्छता अपनाने की शपथ ली. इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज टुडू, वरिष्ठ प्रबंधक चरणजीत सिंह, प्रदीप प्रभात, डॉ. राधेश्याम चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola