मिल्की चौक पर राहगीरों के लिए की गयी ठंडे पानी की व्यवस्था

भीषण गर्मी में समाजसेवी साइन आलम की पहल से लोगों को मिली राहत
महागामा प्रखंड के हनवारा स्थित मिल्की चौक पर भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों के लिए ठंडा पानी पिलाने की व्यवस्था की गयी. बढ़ती गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से समाजसेवी साइन आलम द्वारा यह सराहनीय पहल की गयी. इस दौरान चौक से गुजरने वाले राहगीरों, मजदूरों, वाहन चालकों एवं आम लोगों को ठंडा पानी पिलाया गया. भीषण गर्मी में लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया, समाजसेवी साइन आलम ने कहा कि गर्मी के मौसम में राह चलते प्यासे लोगों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पानी की व्यवस्था अवश्य करें, ताकि जरूरतमंदों को राहत मिल सके. उन्होंने कहा कि पानी जीवन का सबसे बुनियादी एवं अनमोल आधार है. इसके बिना पृथ्वी पर किसी भी जीव का अस्तित्व संभव नहीं है. ऐसे में इस तपती गर्मी में मानवता के नाते सभी लोगों को आगे आकर प्यासे लोगों की सहायता करनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










