पकसो-नावाडीह मोड़ मुख्य मार्ग जर्जर, ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी

Updated:
विज्ञापन
पकसो-नावाडीह मोड़ मुख्य मार्ग जर्जर, ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी

तालाब खुदाई की मिट्टी सड़क पर फैलने से स्थिति और बिगड़ी, पांच हजार से अधिक आबादी प्रभावित

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खरखोदिया पंचायत के पकसो मुख्य मार्ग से नावाडीह मोड़ तक जाने वाली सड़क वर्तमान समय में अत्यंत जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी है. सड़क की हालत इतनी खराब हो गयी है कि इस मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. नावाडीह मोड़ से गांव के भीतर प्रवेश करते ही सड़क की स्थिति इतनी दयनीय हो जाती है कि राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. गड्ढों और मलबे से भरी इस सड़क को देखकर यह समझना कठिन है कि यह मुख्य मार्ग है या पगडंडी. ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व क्षेत्र में तालाब की खुदाई की गयी थी. खुदाई के बाद ठेकेदार की लापरवाही के कारण ट्रैक्टरों से निकाली गयी मिट्टी को मुख्य सड़क पर ही छोड़ दिया गया. इससे सड़क और अधिक खराब हो गयी है. सूखी मिट्टी उड़ने और गड्ढों में भरने के कारण यह मार्ग अब जानलेवा बन गया है. दोपहिया वाहन चालक रोजाना जोखिम उठाकर आवागमन करने को मजबूर हैं.

5,000 से अधिक आबादी प्रभावित

यह मार्ग डोय चौक से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र का प्रमुख और पुराना संपर्क मार्ग है. इस सड़क से प्रतिदिन 5,000 से अधिक लोगों का आवागमन होता है. ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय, अस्पताल और जिला मुख्यालय जाने के लिए इसी मार्ग पर निर्भर रहना पड़ता है. मात्र तीन किलोमीटर लंबी यह सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. बारिश के समय स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है और आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना भी कठिन हो जाता है.

ग्रामीणों ने मंत्री सह विधायक से लगायी गुहार

इस समस्या को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है. ग्रामीणों ने वर्तमान विधायक सह मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से इस जर्जर सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है. ग्रामीणों में मनोज कुमार यादव, रविंदर यादव, शंकर उरांव, सुरेश उरांव, केदार उरांव, सचिन उरांव और देवेंद्र उरांव सहित अन्य लोग शामिल हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से इस गंभीर समस्या पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola