बकरीद पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ी

Updated:
विज्ञापन
बकरीद पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ी

-हनवारा एवं महागामा क्षेत्र में खरीदारी जोरों पर, प्रशासन ने की शांति बनाए रखने की अपील

विज्ञापन

महागामा प्रखंड सहित हनवारा एवं आसपास के बाजारों में बकरीद पर्व को लेकर रौनक बढ़ने लगी है. बाजारों में सेवई, मसाले, कपड़े, टोपी, इत्र एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है. विशेष रूप से सेवई की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ अधिक देखी जा रही है. दुकानदारों ने पर्व को ध्यान में रखते हुए अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया है. सुबह से लेकर देर शाम तक बाजारों में लगातार चहल-पहल बनी हुई है. ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं. बच्चों में भी बकरीद पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. इधर, प्रशासन की ओर से भी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गयी है. अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाये रखने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया है. साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्ती बढ़ा दी गयी है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola