संदेहास्पद स्थिति में मौत के मामले में पुलिस ने सास व पत्नी को भेजा जेल

Updated at : 28 Apr 2025 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
संदेहास्पद स्थिति में मौत के मामले में पुलिस ने सास व पत्नी को भेजा जेल

18 अप्रैल को संदेहास्पद स्थिति में ससुराल में हो गयी थी मौत

विज्ञापन

पथरगामा थाना क्षेत्र के लखनपहाड़ी गांव में राजमहल थाना क्षेत्र के मटियाल निवासी अवध किशोर मिश्रा के 38 वर्षीय पुत्र आशीष किशोर मिश्रा की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की सास व पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गोड्डा जेल भेज दिया. मालूम हो कि आशीष किशोर मिश्रा की मौत 18 अप्रैल को संदेहास्पद स्थिति में ससुराल लखनपहाड़ी में हो गयी थी. इस मामले को लेकर पथरगामा थाना में कांड संख्या 67/ 25 दर्ज कराया गया था. पुलिस ने मामले में शव का पोस्टमॉर्टम भी कराया था. दामाद आशीष कुमार मिश्रा कई दिनों से ससुराल में ही रह रहा था. दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मृतक आशीष किशोर मिश्रा की पत्नी इंदु देवी उर्फ स्वीटी एवं सास आशा देवी को पथरगामा थाना के अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने महिला पुलिस के साथ पूछताछ के लिए थाना लाया, जहां कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को न्यायिक हिरासत में गोड्डा जेल भेज दिया. मालूम हो कि इस मामले में कुल छह नामजद सहित एक अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया गया था, जिसकी जांच पड़ताल में पुलिस लगी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola