बंगाल चुनाव से पहले फांसीतला में नाका चेकिंग, ट्रक से एक क्विंटल गांजा जब्त, 2 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

ट्रक से बरामद गांजा चेक करती पुलिस की टीम. फोटो : प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

West Bengal Crime News: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 से पहले नशीले पदार्थों की तस्करी तेज हो गयी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाका चेकिंग अभियान चलाकर एक ट्रक से एक क्विंटल गांजा जब्त किया है. 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह तक पहुंचने के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन

West Bengal Crime News: झारग्राम जिले के फांसीतला इलाके में पुलिस ने नाका चेकिंग अभियान के दौरान एक ट्रक से करीब एक क्विंटल गांजा बरामद किया है. 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

पुलिस अधिकारी ने बताया है कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मुंबई-कोलकाता मुख्य सड़क से एक ट्रक भारी मात्रा में गांजा लेकर कोलकाता की ओर जा रहा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने फांसीतला इलाके में नाका चेकिंग अभियान शुरू किया.

संदिग्ध ट्रक को रोककर ली गयी तलाशी

चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गयी. तलाशी में ट्रक से करीब एक क्विंटल गांजा बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस ने ट्रक पर सवार 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर दिनाजपुर और उत्तर 24 परगना के हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर दिनाजपुर जिले के इटाहाट थाना क्षेत्र के चेक पोस्ट कॉलोनी निवासी निताई बर्मन और उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली थाना क्षेत्र के खुलना गांव निवासी राजा दास के रूप में हुई है.

आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस

पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गांजा किस इलाके से लाया जा रहा था. पुलिस यह भी जानना चाह रही है कि गांजे की इस खेप की डिलीवरी किसे दी जानी थी. गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी पुलिस इन दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रहा है.

इसे भी पढ़ें

रायगंज में 3.5 करोड़ की हेरोईन और नदिया में 54 किलो गांजा जब्त, 5 गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola