रायगंज में 3.5 करोड़ की हेरोईन और नदिया में 54 किलो गांजा जब्त, 5 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

नदिया जिले में ट्रॉली में भरकर ले जा रही गांजे की खेप जब्त. फोटो : प्रभात खबर

Crime News: बंगाल में नशे का कारोबार रोकने के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. छापेमारी अभियान चलाकर रायगंज से 3.5 करोड़ रुपए मूल्य की हेरोईन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. नदिया जिले से 54 किलोग्राम गांजे के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

Crime News: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान तेज हो गया है. इसी अभियान के तहत रायंगज से 3.5 करोड़ रुपए की हेरोईन और नदिये जिले से 54 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है. रायगंज से हेरोईन की खेप के साथ मालदा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. नदिया से 4 लोगों को पकड़ा गया है.

विज्ञापन

सिलीगुड़ी मोड़ के पास से ड्रग पेडलर गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और रायगंज पुलिस को बुधवार को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की. छापेमारी में रायगंज थाना क्षेत्र के सिलीगुड़ी मोड़ से एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से लगभग 700 ग्राम हेरोईन मिली.

Crime News: 18 साल का मोहम्मद शब्बीर शेख गिरफ्तार

गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान मालदा के मोहम्मद शब्बीर शेख (18) के रूप में हुई है. वह मालदा जिले के कालियाचक थाना क्षेत्र के खास चांदपुर गांव का निवासी है. पुलिस ने बताया कि एसटीएफ को पहले ही इनपुट मिल गया था कि मालदा से भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की खेप रायगंज के रास्ते ले जायी जा रही है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

टिफिन बॉक्स में मिले ड्रग्स के 7 पैकेट

कोलकाता एसटीएफ और रायगंज पुलिस के स्पेशल ऑपरेटिंग ग्रुप (एसओजी) ने जाल बिछाकर सिलीगुड़ी मोड़ पर संदिग्ध को रोका. उसकी तलाशी ली गयी, तो उसके पास एक प्लास्टिक का टिफिन बॉक्स मिला. उस बॉक्स में 7 पैकेट रखे थे. इन पैकेट्स की जांच करने पर पता चला कि ये ड्रग्स हैं.

नदिया में 54 किलो गांजा के साथ 4 गिरफ्तार

उधर, नदिया जिले की कृष्णानगर कोतवली पुलिस को भी बड़ी सफलता मिली. गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार रात 2 अलग-अलग ऑपरेशन में 54 किलोग्राम गांजा के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया. पहले ऑपरेशन में वोर्टेक्स लोटस क्लब के सामने से दो ट्रॉली बैग में लगभग 26 किलो गांजा बरामद किया गया.

नदिया में गिरफ्तार सभी आरोपी मुर्शिदाबाद के

दूसरा ऑपरेशन हाई रोड के पास एक होटल के सामने चला. यहां से एक ट्रॉली और एक स्कूल बैग में लगभग 28 किलोग्राम गांजा बरामद किये गये. गिरफ्तार सभी आरोपी मुर्शिदाबाद के डोमकल इलाके के निवासी हैं. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल एसटीएफ की मैराथन छापेमारी में एक करोड़ के ड्रग्स जब्त

तीन करोड़ की हेरोइन के साथ दो ड्रग्स सप्लायर गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola