बंगाल एसटीएफ की मैराथन छापेमारी में एक करोड़ के ड्रग्स जब्त

Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने उल्टाडांगा थाना क्षेत्र के कैनाल वेस्ट रोड में छापेमारी कर ड्रग्स तस्करी के आरोप में महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कोलकाता. पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने उल्टाडांगा थाना क्षेत्र के कैनाल वेस्ट रोड में छापेमारी कर ड्रग्स तस्करी के आरोप में महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद रफीक (55), अभिषेक कर्माकर (30), हाशेम अली (30), वृंदावन दास बैरागी (34) और आस्मा खातून पयादा (42) शामिल हैं. आरोपियों के बारे में बताया गया कि वे नारकेलडांगा, नदिया और उत्तर 24 परगना के बारासात इलाके के निवासी हैं.एसटीएफ ने आस्मा खातून के कब्जे से 1.325 किलो हेरोइन जब्त की है. शेष चार आरोपियों को बेलघरिया एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार किया गया, जबकि निमता थाना क्षेत्र के डॉक्टर बागान से एक वाहन भी जब्त किया गया. तलाशी के दौरान कुल तीन किलोग्राम हेरोइन की मात्रा बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाला पाउडर और 410 ग्राम हेरोइन भी बरामद किया गया.आरोपियों को पुलिस रिमांड के लिए बारासात के द्वितीय अतिरिक्त जिला अदालत में पेश किया गया. पुलिस सभी से गहन पूछताछ कर रही है कि यह ड्रग्स वे कहां से लाये थे और किसके हवाले करने वाले थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola