सुरक्षा को प्राथमिकता देकर करें खनन का कार्य : माधव

Updated:
विज्ञापन
सुरक्षा को प्राथमिकता देकर करें खनन का कार्य : माधव

राजमहल कोल परियोजना में हॉल रोड सुरक्षा पर सेमिनार आयोजित

विज्ञापन

राजमहल कोल परियोजना के ऊर्जानगर गुदीया गेस्ट हाउस में हॉल रोड सुरक्षा को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया. इस दौरान डीजीएमएस के निदेशक माधव ने कहा कि देशहित में कोयला खनन आवश्यक है क्योंकि देश को ऊर्जा इसी से प्राप्त होती है. माधव ने परियोजना और कंपनी के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि खनन कार्य के दौरान सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाये. उन्होंने कहा कि जीरो दुर्घटना का लक्ष्य बनाकर कार्य करने से दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाती है. उन्होंने हॉल रोड की सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि रोड का नियमित निरीक्षण किया जाना चाहिए और किसी भी कठिनाई आने पर तुरंत मरम्मत की जाये. साथ ही मिट्टी और कोयला खनन के बेंच पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बतायी. मिट्टी स्लाइड की घटनाओं से बचने के लिए लगातार निरीक्षण जरूरी है. सेमिनार में परियोजना के पदाधिकारी पीके झा, ओपी चौधरी, पी वर्णवाल, पीके यादव, बीके सिंह, केके गुप्ता, केके सिंह, रामानंद प्रसाद, राम सुंदर महतो, पवन कुमार और आशुतोष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola