मधुमेह व टीबी से पीड़ितों होगी स्क्रीनिंग, कर्मियों को मिली ट्रेनिंग

100 दिनों तक चलेगा अभियान, स्वास्थ्यकर्मियों को दी गयी तकनीकी जानकारी
प्रतिनिधि, महगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महागामा द्वारा “100 डेजज टीबी कैंपेन” को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान क्षेत्र की एएनएम व सीएचओ को अभियान के तहत आवश्यक दिशा निर्देश एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया. इस संबंध में एसटीएस अमित रंजन ने बताया कि अभियान के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग, डायबिटीज (मधुमेह) से ग्रसित मरीज तथा छात्रावासों में रहनेवाले विद्यार्थियों की टीबी स्क्रीनिंग की जायेगी. प्रशिक्षण के दौरान में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ खालिद अंजुम, एसटीएस अमित रंजन, बीपीएम एवं बीडीएम ने टीबी उन्मूलन के लिए समुदाय स्तर पर जागरुकता फैलाने की अपील की और एएनएम व सीएचओ की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया. प्रशिक्षण में बताया गया कि यह अभियान अगले 100 दिनों तक चलेगा, जिसमें संभावित टीबी रोगियों की पहचान कर समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित किया जायेगा. टीबी हारेगा, देश जीतेगा, इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




