एसडीओ ने बीएलओ और सुपरवाइजर को दी हिदायत, एसआइआर प्रक्रिया पर जोर

Updated:
विज्ञापन
एसडीओ ने बीएलओ और सुपरवाइजर को दी हिदायत, एसआइआर प्रक्रिया पर जोर

बोआरीजोर में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड के सभागार भवन में मंगलवार को बीएलओ एवं सुपरवाइजर की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता साहिबगंज एसडीओ अमर जॉन आईद ने की. एसडीओ अमर जॉन ने वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि वोटर लिस्ट का एसआइआर प्रक्रिया शुरू हो रही है और इसे बारीकी से पूरा करना है. उन्होंने सभी से कहा कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से हटाया नहीं जाना चाहिए. उन्होंने उन बीएलओ को कड़ी फटकार लगायी, जिन्होंने 70% से कम मैपिंग की है और निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर 80% से अधिक मैपिंग का कार्य पूर्ण किया जाये. इसके साथ ही एसडीओ ने कहा कि जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पा रही है, उनकी सूची बनाकर नाम, पता और मैपिंग की स्थिति के साथ प्रखंड कार्यालय में जमा करें. एसडीओ ने स्पष्ट किया कि एसआइआर के कार्य में किसी भी तरह की त्रुटि बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया कि घर-घर जाकर मतदाता मैपिंग का कार्य पूरा करें. इस मौके पर बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह, जीपीएस कौशल किशोर भंडारी, आलोक झा, सुबोध कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola