11 हजार हाइटेंशन तार की चपेट में आने से झुलसा

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बसंतराय के रेशंबा गांव की बाल-बाल बची जान

विज्ञापन

11 हजार हाइटेंशन तार की चपेट में आने से हादसा हुआ है. हादसे में बसंतराय के रेशंबा गांव निवासी गनौरी साह की जान बाल-बाल बच गयी है. गनौरी साह का सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया है. जानकारी के अनुसार गनौरी साह किसी दूसरे की छत पर काम करने गया था. उसी छत से सटे 11 हजार का हाइटेंशन तार गुजरा हुआ था, जिसमें हाइवोल्टेज करंट प्रवाहित हो रहा था. इसी दौरान गनौरी साह तार की चपेट में आ गया, जिससे गनौरी का गला व सिर बुरी तरह झुलस गया. करंट लगने के बाद गनौरी काफी दूर फेंका गया. अगर ऐसा नहीं होता तो गनौरी की जान चली जाती. करंट लगने के बाद गनौरी के गांव के कई लोग सदर अस्पताल पहुंच गये थे. समय पर घायल गनौरी का उपचार किया गया, तो बड़ी घटना घट सकती थी. हालांकि प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए बाहर रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola