छत से गिर कर रामगढ़ का युवक घायल, स्थिति गंभीर

Updated at : 15 Apr 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
छत से गिर कर रामगढ़ का युवक घायल, स्थिति गंभीर

परिजनों ने बताया कि एस्बेस्टसयुक्त छत पर काम कर रहा था. वहां से काम करने के दौरान गिर गया. गिरने के बाद युवक जमीन पर सीधे छड़ युक्त पीलर पर गिर गया. सिर फट गया.

विज्ञापन

रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित सलैया गांव की घटना प्रतिनिधि, गोड्डा दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित सलैया गांव में युवक जगदीश मंडल छत से गिरकर बुरी तरह घायल हो गया. परिजनों ने बताया कि एस्बेस्टसयुक्त छत पर काम कर रहा था. वहां से काम करने के दौरान गिर गया. गिरने के बाद युवक जमीन पर सीधे छड युक्त पीलर पर गिर गया. सिर फट गया. घटना सुबह की बतायी जाती है. घायल युवक के सिर का आधा हिस्सा गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद युवक को रामगढ़ से सीधे उपचार के लिए परिजनों ने गोड्डा लाया. सदर अस्पताल में युवक का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है. चिकित्साकर्मियों ने बताया कि घायल युवक को खून बह चुका है. तत्काल प्राथमिक उपचार किया गया है. हालत स्थिर है. बेहतर उपचार करने की सलाह दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola