पोड़ैयाहाट के राजेश रंजन बने भारतीय टीम के कोच

Updated at : 11 Apr 2026 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
पोड़ैयाहाट के राजेश रंजन बने भारतीय टीम के कोच

वर्तमान में झारखंड गोल्ड शॉट बॉल संघ के महासचिव के रूप में कार्यरत राजेश रंजन के नेतृत्व में देशभर से चयनित खिलाड़ी 16 से 22 अप्रैल तक देवघर स्थित कुमैठा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे.

विज्ञापन

साउथ एशियन गोल शॉट बॉल चैंपियनशिप के लिए मिली टीम की कमान प्रतिनिधि, पोड़ैयाहाट गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत सरबा रतनपुर गांव के प्रतिभाशाली युवा राजेश रंजन को प्रथम साउथ एशियन सब-जूनियर व साउथ एशियन यूथ गोल शॉट बॉल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया है, उनकी उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है. वर्तमान में झारखंड गोल्ड शॉट बॉल संघ के महासचिव के रूप में कार्यरत राजेश रंजन के नेतृत्व में देशभर से चयनित खिलाड़ी 16 से 22 अप्रैल तक देवघर स्थित कुमैठा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. शिविर के समापन के बाद 22 अप्रैल को टीम जसीडीह रेलवे स्टेशन से चेन्नई के लिए रवाना होगी. हवाई मार्ग से टीम श्रीलंका के कोलंबो पहुंचेगी, जहां अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित होगी. राजेश रंजन पोड़ैयाहाट प्रखंड के पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने झारखंड स्तर पर सचिव तथा देश के कोच के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है. वे एक कुशल नेशनल प्लेयर, नेशनल रेफरी और अनुभवी कोच भी रह चुके हैं. खेल के क्षेत्र में उनके समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट योगदान के कारण उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है. उपलब्धि से न केवल गोड्डा, बल्कि झारखंड में खुशी की लहर है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया. छोटे से गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है. राजेश रंजन ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता अनिता कुमारी व पिता नंदकिशोर दास और परिवार व समाज को दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola