36 घंटे बाद भी दिनदहाड़े लूटकांड में शामिल अपराधियों का सुराग नहीं

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

निकटवर्ती इलाकों में की जा रही है छापेमारी

विज्ञापन

महागामा मुख्य बाजार में दिनदहाड़े दुकान में घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम देने के मामले का खुलासा अब तक नहीं किया जा सका है. महगामा थाना में लूट के मामले में केस तो दर्ज किया गया है, लेकिन अपराधियों का अब तक सुराग नहीं लगाया जा सका है. मालूम हो कि महागामा बाजार में हथियार के बल पर खाद विक्रेता वासुदेव टिबड़ेवाल से तकरीबन दो लाख के जेवरात की लूट मंगलवार को दिनदहाड़े कर ली गयी थी. एक बाइक पर सवार दो लुटेरों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया और जेवरात लूटकर बाइक से फरार हो गये. इस प्रकार की घटना से महागामा बाजार के कारोबारी सकते में हैं. लोगों में डर समा गया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस केवल हवा में ही तीर चला रही है. अब तक इस मामले को वांछित सफलता हाथ नहीं लग पायी है. इस मामले में महागामा के व्यवसायी राजेश टिवड़ेवाल, संदीप टिवड़ेवाल, पप्पू टिवड़ेवाल, मुरारी टिंबरेवाल ने महागामा मुख्य बाजार के बीचों-बीच दुकान में घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर मामले के उद्भेदन की मांग प्रशासन से किया है. वहीं घटना के दूसरे दिन पूर्व विधायक अशोक कुमार ने पीड़ित दुकानदार वासुदेव टिबड़ेवाल से मिलकर महागामा में बढ़ते अपराध को लेकर रोष व्यक्त करते हुए घटना के शीघ्र उद्भेदन करने की मांग की है. मालूम हो कि इस प्रकार की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. हालांकि घटना के तुरंत बाद पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके की नाकेबंदी कर छापेमारी की थी. लेकिन अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल सका है. इस संबंध में थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने कहा कि घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर बिहार-झारखंड के सीमावर्ती थाना क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. बहुत जल्द घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola