महगामा में आज होगा जनशिकायत समस्याओं का समाधान

Updated at : 15 Apr 2025 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
महगामा में आज होगा जनशिकायत समस्याओं का समाधान

थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को किया जागरूक

विज्ञापन

प्रतिनिधि, ठाकुरगंगटी महागामा के ऊर्जानगर विवाह भवन में बुधवार को जनशिकायतों का समाधान होगा. थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वरीय पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक गोड्डा के निर्देश पर महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद की उपस्थिति में लंबित मामलों का का समाधान किया जायेगा. थाना प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि क्षेत्र के अंतर्गत चाहे कोई भी व्यक्ति कानूनी प्रक्रिया के दाव-पेच में फंसकर परेशान हो रहे हैं. वह बुधवार को जन शिकायत समाधान के जरिए मामले का निष्पादन करा सकते हैं. चाहे जिस प्रकार का मामला हो. उन्होंने बताया कि इसको लेकर क्षेत्र के अंतर्गत हर गांव घरों के साथ साथ लगने वाली हाट बाजारों में माइकिंग कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. इसके साथ साथ लोगों को बताया जा रहा है कि अगर आप किसी भी मामले में परेशान हो रहे हैं तो आपके समाधान को लेकर शिविर लगाया जा रहा है. आप अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं. इस दौरान थाना के अन्य पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola