नाबालिग लड़की को भागने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

टेक्निकल सेल के माध्यम से दोनों का लोकेशन प्राप्त कर रही थी पुलिस
राजाभिठा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की नाबालिग लड़की भगाने के आरोपी आशीष उर्फ आशिक कुमार रामानी पिता अरुण रमानी ग्राम शामपुर पथरगामा के निवासी को पुलिस ने जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी निर्मल कुमार मंडल ने बताया कि 21 मई को लड़की के पिता द्वारा नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर भगाने का मामला कांड संख्या 8/25 के तहत दर्ज किया गया था. पुलिस लगातार टेक्निकल सेल के माध्यम से दोनों का लोकेशन प्राप्त कर रही थी और दोनों को गोड्डा से बरामद किया गया. लड़की को मेडिकल जांच एवं 164 के बयान कराकर परिजन को सुपुर्द कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




