बच्चा चोरी की अफवाह रोकने के लिए पुलिस कर रही माइकिंग

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

लोगों को कानून को अपने हाथ में नहीं लेने का निर्देश

विज्ञापन

बच्चा चोरी की अफवाह को रोकने के लिए मुफस्सिल थाना की पुलिस ने क्षेत्र में वाहन भेजकर माईकिंग की है और जागरूकता फैलाने का कार्य किया है. मुफस्सिल थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारियों द्वारा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमनी, पहाडपुर, सरौनी, रानीडिह, गायछांद आदि इलाकों में बच्चा चोरी के मामलों को रोकने के लिए माईकिंग की गई. बताया गया कि बच्चा चोर आदि सिर्फ एक अफवाह है. इस प्रकार का कोई मामला नहीं है. बेवजह किसी की बात में आकर लोगों को कानून को अपने हाथ में नहीं लेने का निर्देश दिया गया है. बताया गया है कि यदि कानून को हाथ में लिया गया और मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम दिया गया, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस द्वारा टोला में जाकर प्रचार-प्रसार किया गया है और रोकथाम के लिए जागरूकता का कार्य किया गया है. मालूम हो कि हाल ही में देवदांड थाना क्षेत्र के सियरकटिया गांव में जीतपूर कोल ब्लॉक में किसी काम से जा रहे बिहार के तीन युवकों को बच्चा चोर कहकर बुरी तरह पीट दिया गया था. बड़ी मुश्किल से उनकी जान बचायी गयी थी. इस घटना के बाद, हालांकि दूसरे दिन एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी घटनास्थल पर गये थे और लोगों को जागरूक कर ऐसा न करने को कहा था. इसी कारण दूसरे थाना क्षेत्र में भी प्रचार-प्रसार किया गया है ताकि इस प्रकार की अफवाहें न फैले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola