समय देकर ग्रामीणों का सहयोग करें पंचायत सहायक : बीडीओ

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के सभागार कक्ष में पंचायत सहायक की बैठक आयोजित

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी प्रखंड के सभागार कक्ष में बीडीओ विजय कुमार मंडल की उपस्थिति में पंचायत सहायक की बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान श्री मंडल ने उपस्थित सभी से कहा कि काफी खुशी की बात है कि पुनः बहाली प्रक्रिया से वापसी की है, जिसे स्वयंसेवक के नाम से जाना जाता था, जो आज पंचायत सहायक के रूप में कार्यरत हैं. सभी को पंचायत सचिवालय में आवश्यक समय देते हुए क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले ग्रामीणों के कार्य में सहयोग करते हुए कार्य किया जाना है. पंचायत में हेल्प डेस्क के माध्यम से आम लोगों को जागरूक किया जाना है, चाहे वो किसी प्रकार का कार्य हो. उन्होंने कहा कि अपने-अपने दायित्व के प्रति आप सभी को जागरूक होकर कार्य किया जाना है. लोग छोटे-छोटे कार्य को लेकर अनावश्यक रूप से प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाते हैं. वैसी स्थिति में सरकार के गाइड लाइन के अनुसार ऐसे कार्यों में आप सभी को गंभीर रूप से कार्य करने की जरूरत है, ताकि लोगों को कोई परेशानी नहीं हो. इस दौरान पंचायती राज पदाधिकारी दिलान कुमार हांसदा सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola