कन्हवारा में नाग पूजा शुरू, 15वें दिन समापन के साथ लगेगा मेला

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

छह जुलाई को ब्राह्मण-कुमारी भोज का आयोजन

विज्ञापन

गोड्डा सदर प्रखंड के कन्हवारा गांव में नाग पूजा रविवार से प्रारंभ कर दिया गया है. नाग देवता की पूजा आद्रा नक्षत्र के प्रवेश करने के साथ ही प्रारंभ हो जाती है. यह पूजा 15 दिनों तक लगातार होती है. 15वें दिन पूजा समापन के बाद गांव में बड़ा मेले का आयोजन किया जाता है. अंतिम दिन कन्हवारा नाग मंदिर में हजारों की संख्या में लोग पहुंचकर नाग देवता पर जलाभिषेक करते हैं. नाग देवता को फूल व डलिया आदि चढ़ाते हैं. पुजारी अशोक मांझी ने बताया कि पाक्षिक पूजन समारोह इस वर्ष 22 जून को शुरू होता है और 7 जुलाई तक चलेगा. छह जुलाई को ब्राह्मण-कुमारी भोज का आयोजन होगा, जिसमें तीन-चार क्विंटल से खीर का प्रसाद तैयार किया जाता हैं. वहीं सात जुलाई को श्रद्धालुओं द्वारा डलिया चढ़ाये जाने के बाद दही-चूड़ा का प्रसाद भी लोगों को खिलाया जाता है. अंतिम दिन पूजा-अर्चना को लेकर कन्हवारा नाग मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है. पंडित गोपाल झा द्वारा वैदिक रीति-रिवाज के साथ नाग देवता व बासुकीनाथ बाबा का पूजन व अभिषेक कराया जाता है. बताया कि कन्हवार नाग मंदिर जागृत पीठ है. इस पीठ का नीर व भस्म बहुत ही कारगर सिद्ध होता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व मुखिया परमानंद साह, जनार्दन साह, प्रदीप सिंह, घनश्याम मांझी प्रधान, अशोक मांझी, जयनारायण मांझी, चुन्नू सिंह, सुकदेव मांझी सहित ग्रामीण लगे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola