राजमहल कोल परियोजना में धूमधाम से मना चैती छठ पर्व

Updated:
विज्ञापन
राजमहल कोल परियोजना में धूमधाम से मना चैती छठ पर्व

पदाधिकारियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर किया छठ पर्व का समापन

विज्ञापन

राजमहल कोल परियोजना के महाप्रबंधक परिचालन के आवास पर बुधवार को चैती छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया. छठ व्रती महाप्रबंधक परिचालन सतीश मुरारी ने अपने परिवार सहित और परियोजना के कई पदाधिकारियों के साथ उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व का समापन किया. महाप्रबंधक परिचालन सतीश मुरारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष चैती छठ पर्व के अवसर पर ऊर्जा नगर आवासीय कॉलोनी में छठ पर्व धूमधाम से मनाया जाता है. इस अवसर पर छठ माता से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की जाती है. उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी आवासीय कॉलोनी में सभी उपस्थितों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया, जिससे पर्व का आनंद और उत्सव भावना बढ़ी.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola