बच्चा चोर के अफवाह में पिटाई किये के मामले में 100 अज्ञात पर मामला दर्ज

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

देवदांड़ के सियरकटिया में दर्ज प्राथमिकी में अब तक किसी की नहीं हो सकी है गिरफ्तारी

विज्ञापन

बच्चा चोरी के अफवाह के आरोप में युवक की पिटाई के मामले पर पोड़ैयाहाट थाना में 100 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. विदित हो कि बीते दिन बिहार के बौंसी के भागा गांव के टोटो चालक मनोज सिंह को बच्चा चोरी के अफवाह पर ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी. पिटाई में टोटो चालक की बाल-बाल जान बची थी. चालक ने किसी तरह से अपनी जान बचायी. चालक ने इस बाबत पोड़ैयाहाट थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी. दिये गये आवेदन के आधार पर थानेदार विनय कुमार यादव ने पोड़ैयाहाट थाना में सुसंगत धाराओं के तहत कांड संख्या 43/25 दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है. थाना प्रभारी ने लोगों से अपील किया है कि इस तरह के अफवाह पर ध्यान ना दें. बेवजह लोगों को पिटाई न करें.

देवदांड़ के सियरकटिया के बाद अब पोड़ैयाहाट में बच्चा चोर की अफवाह

मालूम हो कि कुछ दिनों पहले देवदांड़ के सियरकटिया में बच्चा चोर कहकर बिहार के तीन लोगों की पिटाई कर दी गयी थी. इसमें एक की जान बाल-बाल बची थी. इस मामले में भी नामजद व अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया था, जिसमें अब तक किसी एक को भी इस मामले में गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. ऐसे में ही इस प्रकार के अपराध करने वाले तत्वों का मनोबल बढ़ जाता हैं और दोबारा से ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं. जिले में बच्चा चोर के अफवाह में यह दूसरी घटना हैं, जिसमें पुन: पिटाई कर दी गयी है. जिले में भीड़ तंत्र पूरी तरह हावी है. मालूम हो कि देवदांड़ के बाद सुंदरपहा[]r में भी एक महिला के साथ हुR छेड़खानी की घटना के बाद आक्रोशित भीड़ तंत्र ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसमें युवक की जान चली गयी. हालांकि युवक के शव की पहचान नहीं की जा सकी है. युवक के शव का भी अंतिम संस्कार पुलिस द्वारा कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola