अबुआ व प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बीडीओ ने की बैठक

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

कर्मियों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी प्रखंड के सभागार कक्ष में अबुआ आवास योजना व प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर पंचायत सचिव, पंचायत सहायक व रोजगार सेवक की बैठक बीडीओ विजय कुमार मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक की कार्यवाही प्रारंभ होते ही बीडीओ श्री मंडल ने क्षेत्र के 16 पंचायतों में वर्ष 2023-24 के अबुआ आवास योजना की समीक्षा की. उन्होंने उपस्थित सभी पंचायत सचिव से बारी-बारी से योजना के कार्य की जानकारी ली. कहा कि किसी भी सूरत में राज्य सरकार की ओर से गरीबों को दिया जाने वाले आशियाना के खिलाफ एक भी नहीं सुनी जाएगी. जिस तरह से लाभुकों के बैंक खाते में प्रथम, द्वितीय किस्त की राशि भेजी जा रही है, ठीक उसी के अनुरूप कार्य किया जाना है. राशि का अगर उठाव कर चुपचाप बैठे हैं, तो उसे कदापि बर्दास्त नहीं किया जाएगा. सभी की लापरवाही के कारण निर्माण कार्यों में तेजी नहीं लायी जा रही है. प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें. उन्होंने कहा कि पुराने स्तर पर अगर आप सभी के प्रयास से कार्य को पूर्ण कर दिया जाता है, तो ठीक उसी के अनुरूप में वैसे लाभुकों को भी सत्यापन के तौर पर इसका लाभ दिया जाना है. उन्होंने सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजनाओं को बेहतर तरीके से पूरा करने पर कड़ा निर्देश दिया. कहा कि हरहाल में पंचायत स्तर पर जानकारी दें, ताकि स्वयं निरीक्षण कर सकूं. उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजनाओं की भी समीक्षा कर आवश्यक टिप्स दिये. कहा कि आज भी क्षेत्र में कई ऐसे लाभुक हैं, जो आवास निर्माण का कार्य आधार में छोड़ चुके हैं. लाभुकों की मनमानी किसी भी सूरत में नहीं चलेगी, आखिर किस कारण से राशि का उठाव कर सोए हुए हैं. उन्हें पूर्ण कराने की दिशा में पहल करें. उन्होंने कहा कि 28 मई यानि आज सभी पंचायतों में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाना है. इसमें सभी अपने-अपने पंचायतों में बने रहेंगे, ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जा सके. इस दौरान बैठक में पंचायती राज पदाधिकारी दिलान कुमार हांसदा, बीपीओ बेंजामिन हांसदा, मोहम्मद शहवाज, रतन कुमार, मनोज कुमार साह सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola