अदाणी पावर प्लांट के गेट पर तीसरे दिन भी भूख हड़ताल में बैठे मजदूर, महिलाओं ने किया समर्थन

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

स्थिति बिगड़ने पर एक को अस्पताल में कराया गया भर्ती

विज्ञापन

अदाणी पावर प्लांट के मोतिया के गेट पर तीसरे दिन मजदूर अपनी मांगों को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल पर अड़े है. तीन अप्रैल से अपनी मांगों को लेकर 20 मजदूर आंदोलन कर रहे हैं. इस क्रम में महिला मजदूर भी धरना स्थल पर बैठकर नैतिक समर्थन दे रही हैं. एक दिन पहले सरज कुमार मिश्रा की स्थिति बिगड़ने पर एंबुलेंस से सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया. फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है. वहीं तीसरे दिन विक्रम कुमार की स्थिति खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भूख हड़ताल में रहने वाले मजदूरों में सरज कुमार मिश्रा, रागिनी झा, श्वेता झा, राजीव कुमार, सियाराम मांझी, अंगद कुमार मांझी, राजीव कुमार, विरेंद्र कुमार मंडल, धर्मवीर शर्मा, विक्रम शर्मा, उमेश कुमार मंडल, मुकेश कुमार साह, राजेंद्र मंडल, अतीश कुमार, अजीत कुमार के नाम शामिल है. भूख हड़ताल पर बैठे मजूदरों की स्वास्थ्य जांच की गयी है. गोड्डा सदर अस्पताल से चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बीपी, शुगर लेबल के साथ-साथ अन्य परेशानियाें की जांच की जा रही है.

क्या है मामला

अदाणी के गेट पर भूख हड़ताल पर बैठे मजदूरों की मुख्य मांग है कि एक साथ पिछले दिनों आउट सोर्सिंग कंपनी इनोव से हटाकर दूसरे अन्य आउट सोर्सिंग विंग में डाले जाने को लेकर जोरदार हंगामा किया गया. 31 मार्च को हंगामें के बाद ऐसे मजदूरों के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया था. अपनी मांगों को लेकर आक्रोशित मजदूरों ने तीन अप्रैल से आंदोलन जारी रखा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola