नरैनी गांव में चलाया गया शिक्षा जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन
नरैनी गांव में चलाया गया शिक्षा जागरूकता अभियान

बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति किया प्रेरित

विज्ञापन

महागामा प्रखंड क्षेत्र के नरैनी गांव की गलियों में शिक्षा जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों और अभिभावकों को शिक्षित समाज का संदेश दिया गया. सामाजिक कार्यकर्ता मो. नदीम सरवर एवं एनएसयूआइ जिला अध्यक्ष मुन्ना राजा द्वारा लगातार गांव-गांव पहुंचकर बच्चों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है. अभियान के दौरान बच्चों को नियमित रूप से स्कूल जाने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित किया गया. साथ ही अभिभावकों से अपील की गयी कि वे अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़ें और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें. कार्यक्रम में पढ़ेगा गांव, बढ़ेगा समाज का संदेश देते हुए कहा गया कि शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है. इस अभियान में बड़ी संख्या में बच्चे एवं स्थानीय लोग शामिल हुए और शिक्षा के प्रति उत्साह दिखाया. मो. नदीम सरवर ने कहा कि आज भी कई बच्चे संसाधनों और जागरूकता के अभाव में विद्यालय से दूर हैं. ऐसे बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है. वहीं, मुन्ना राजा ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अधिकार प्राप्त है और समाज के सभी लोगों को मिलकर उनके भविष्य को संवारने के लिए आगे आना चाहिए. इस अवसर पर गढ़ी पंचायत मुखिया गणी अख्तर, खुर्शीद आलम, बाबर अली, इरशाद आलम, सद्दाम आलम सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola